UPSC Kaise Crack Kare : क्या आप भी UPSC Crack करना चाहते है ? क्या आपका भी एक सपना है की आप भी एक दिन क्लास-1 ऑफिसर बने ? तो यह आर्टिकल आपके लिए बोहोत ही महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल मे हम आपको UPSC Civil Services की परीक्षा कैसे Crack करते है उसके बारेमे और UPSC की परीक्षा के बारेमे जानकारी देंगे। तो आइए जानते है UPSC की परीक्षा के बारेमे और How to crack UPSC के बारेमे। 

दोस्तो UPSC की परीक्षा देशमे सबसे बड़ी परीक्षामे गिनी जाती है। UPSC की परीक्षाके लिए हर वर्ष लाखो लोग आवेदन करते है और उसमे से कुछ ही लोग यह परीक्षा सफलता पूर्ण पार कर लेते है। जो लोग UPSC Civil Services मे पास होते है वह ज़्यादातर सामान्य परिवार से आते है। अगले वर्ष और आगे के भी वर्ष के टोपर्स की लिस्ट देखेंगे तो आपको पता चल ही जाएगा। 

UPSC की परीक्षा को समजने के लिए सबसे पहेले आपको UPSC की परीक्षा के बारेमे और उसके सिलेबस के बारेमे जानकारी लेनी होगी। तो चलिए अब हम आगे कुछ टोपिक्स के बारेमे जानते है जो आपको UPSC Crack करने मे काम आएंगे।

UPSC Crack Kaise Kare


11 tips to crack UPSC Civil Services in Hindi :


1) UPSC की परीक्षा का Syllabus देखे :

सिलेबस हर परीक्षा का जानना बहुत ही आवश्यक है। जब भी आप किसी परीक्षा का सिलेबस देखते है तो आपको उससे उस परीक्षा की रूपरेखा समज मे आ जाती है। UPSC का Full Form Union Public Service Commission है। जिसे हिन्दी मे संघ लोकसेवा आयोग कहा जाता है। UPSC की  परीक्षा तीन चरणो मे ली जाती है। प्री (प्रारंभिक), मेन्स और साक्षात्कार (Interview)। UPSC की प्रारंभिक परीक्षा 400 अंको की होती है और उसमे 200-200 अंको के दो पेपर होते है। 

प्रिलिम्स के बाद मुख्य परीक्षा आती है। उसमे दो क्वालिफ़ाइंग पेपर होते है जो 300-300 मार्क्स के होते है और 7 पेपर मेरिट बेस परीक्षा के होते है जिसके मार्क्स UPSC की परक्षा मे गिने जाते है वह 7 मेरिट बेस पेपर। वह सभी पेपर 250 अंको के होते है और कुल 1750 मार्क्स के होते है। सभी मे आपको 3 घंटे का टाइम मिलता है।

मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार परीक्षा (Interview Exam) आती है। यह 275 मार्क्स की होती है। कुल मार्क्स देखे तो आपको 2025 अंको मे से मार्क्स लाने है। 

2) 12 वी की पढ़ाई के बाद ही UPSC Civil Services की Preparation :

अगर आप 12 वी की परीक्षा के बाद ही UPSC की Preparation शुरू कर देते है तो UPSC की Preparation करने मे आपको बहुत ही आसानी होगी। याह इसलिए क्योकि UPSC की परीक्षा मे आपको विषय चुनने पड़ेंगे और ज़्यादातर लोग अपने कॉलेज मे जो विषय होता है उसे ही चुनते है। अगर आपने कॉलेज पूरी कर ली है तो भी कोई प्रोब्लेम नहीं है। आप कॉलेज के बाद भी UPSC की तैयारी कर सकते है। आप मन मे ठान ले तो आप कुछ भी कर सकते है। इसलिए हमेशा शिखते रहना चाहिए। 

3) UPSC के सिलेबस को विभाजित कर पढे :

अगर आप UPSC का सिलेबस देखेंगे तो आपको लगेगा की इतना सारा सिलेबस मे कैसे पूरा कर पाऊँगा। बस यही सोच आपके मन मे न आए इसलिए आपको इस परीक्षा के सिलेबस को विभाजित कर देना है। ऐसा करेंगे तो आपको UPSC की Preparation करने मे बहुत ही आसानी होगी। 

4) अपने समय के मुताबिक समयसरणी (Timetable) बनाए :

समयसरणी बनाना और उसे फॉलो करना आसान काम नहीं है। किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको समयसरणी बनाना बहुत ही आवश्यक है। जभ भी आप समयसरणी बनाते है तब आप अपने टाइम के हिसाब से बनाए। आप किस विषय को सब से ज्यादा समय देंगे और किस विषय को कम समय देंगे वह आपके ऊपर निर्भर करता है। इसलिए आप जभ भी समयसरणी बनाए तो कठिन विषय को ज्यादा समय दे और जो विषय आप कम समय मे तैयार कर सकते है उसे कम सामी दे। 

5) मोक टेस्ट दीजिए :

आप किसी भी स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे हो, आपको मोक टेस्ट देना महत्वपूर्ण है। यह इसलिए क्योकि आप जब भी मोक टेस्ट देंगे तो आपको उससे पता चल जाएगा की आपकी तैयारी कैसी चल रही है और आपको अभी आगे क्या क्या पढ़ना है। इसलिए मोकटेस्ट देते ही रहना चाहिए। 

6) अगले वर्ष के पेपर देखे और उसे सोल्व कीजिए :

पुराने UPSC के Paper देखना और उसे सोल्व करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से आपको पता चलेगा की UPSC की परीक्षा मे कैसे कैसे प्रश्न आते है। आपको अंदाजा लग जाएगा की आपको अपनी तैयारी कैसे करनी है। इसलिए आगले वर्ष के पेपर्स देखने चाहिए। 

7) अपनी लिखने की क्षमता बढ़ाए :

UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ अच्छी महेनत ही कम नहीं आती। अच्छी महेनत के साथ साथ आपको अच्छी लिखने की क्षमता भी होनी चाहिए। यह इसलिए क्योकि आप जब घर बैठे कुछ भी लिखते है तो आपके पास टाइम अच्छा खासा होता है पर जब आप UPSC Mains की परीक्षा मे बैठोगे तो आपके पास 3 घंटे का ही टाइम होगा और आपको उस टाइम मे ही सब लिखना है। इसलिए लिखने की क्षमता बढ़ाने के लिए घर पर प्रेक्टिस करना बहुत जरूरी है। 

8) आप जो भी पढे उसका रिविझ्न करे :

कोई भी विषय हो उसकी हम तैयारी करने बैठते है तो एक ही बार मे हमे सबकुछ याद रह जाए ऐसा बन ही नहीं सकता। उसके लिए हमे उसका बार बार रिविझन करना पड़ता है। रिविजन करने से फाइदा यह होता है की जो कुछ हमने पढ़ा है वह आपको रिविजन करने के बाद सब याद रह जाता है। 

9) न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डाले : 

न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डालना यह वहुत ही आवश्यक है। आप कोई भी स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे हो उसमे करंट अफेर्स पूछे जाते है और वह करंट अफेर्स रोजाना न्यूज़पेपर से ही लिए जाते है। रोजाना जो घटनाए घटती है उसमे से ही करंट अफेर्स लिए जाते है। इसलिए रोजाना न्यूज़पेपर पढे और उसकी नोट्स बनाए। 

10) खुद ही प्रश्न तैयार करे :

अपने आप ही प्रश्न तैयार करना एक बहुत ही अच्छी बात है। आप रोजाना किसी भी विषय के बारेमे पढ़ रहे हो तो उसमे से आपको ऐसा लगता हो की यह प्रश्न परीक्षा मे आएगा तो उसकी नोट्स अलग से बना के रखो और उसकी तैयारी करो। ऐसा आप करते रहेंगे तो आपको होसला और बढ़ेगा और आपको पढ़ने मे अच्छा भी लगेगा। 

11) अच्छी नींद ले और अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखे :

6-7 घंटे की रोजाना नींद लेना स्वस्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप 5 घंटे या उससे कम नींद लेते है तो आपकी स्वस्थ्य पर असर पड़ता है। इसलिए जो आप पाँच घंटे की नींद या फिर उससे कम नींद ले रहे हो तो आपको अच्छे से डॉक्टर के पास जाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए। परीक्षा के दिनो मे टेंशन न ले और अपना आत्मविश्वास बढ़ाए। 

सारांश :

अगर आपके मनमे कुछ भी करने की चाह है तो आप उसे करके ही दम लोगे। ऐसा ही पढ़ाई मे भी होता है। आपको UPSC की परीक्षा की तैयारी करनेकी चाह है तो आप वह करोगे ही और उसे पास करके ही दिखाओगे। ऊपर दिए गए टोपिक्स वह मैंने बुक्स पढ़के और कुछ ओनलाइन आर्टिकल्स पढ़के लिखे है। यह सिर्फ आपके मोटीवेशन के लिए है बाकी आप अपने आप ही परीक्षा की तैयारी कर सकते है। बस कुछ ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करिए और जो स्टेप आपको लगता है वह नहीं लिखे वह आप खुद सोचके तैयारी कर। आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।