GPSC Claas 1-2 Exam Syllabus : नमस्कार दोस्तो, आज हम GPSC Exam Pattern के बारेमे बात करने वाले है। इस आर्टिकल मे आपको Gujarat Civil Services Exam Patter और GPSC की परीक्षा के बारेमे बात करने वाले है। GPSC की परीक्षा की सम्पूर्ण माहिती आपको इस आर्टिकल मे मिल जाएगी। तो चलिए अब हम जानते है GPSC Exam Pattern और GPSC Exam के बारेमे। 

दोस्तो, GPSC यानि की Gujarat Public Service Commission जिसे गुजरात लोकसेवा आयोग कहा जाता है। GPSC कई परीक्षाए लेती है पर उसमे Gujarat Civil Services की परीक्षा के बारेमे हम बात करने वाले है। GPSC Civil Services की परीक्षा पास कर आप डेप्युटी कलेक्टर, DYSP, मामलतदार और तालुका विकास अधिकारी जैसे पद हंसिल कर सकते है। आइए अब जानते है Exam Pattern के बारेमे।

GPSC Civil Services Exam Syllabus

GPSC Prelims,Mains and Interview Exam Pattern :


GPSC Prelims Exam Pattern :

 

➤ दोस्तो, GPSC की परीक्षा तीन चरणो मे ली जाती है। 

 

1) प्रिलिम्स

2) मेन्स

3) इंटरव्यू


➤ इन तीनों मे सबसे पहले आपकी प्रिलिम्स परीक्षा आतीहै। आपकी प्रिलिम्स परीक्षा मे दो पेपर आएंगे। 

 

1) General Study-1

2) General Study-2


➤ General Study-1 मे चार विषयो मे से प्रश्न पूछे जाते है। इतिहास, संस्कृतिक वारसों, भारत का बंधारण और सामान्य बौद्धिक क्षमता। 

➤ General Study-2 मे भी चार विषयो मे से प्रश्न पूछे जाते है। भूगोल, अर्थतन्त्र और आयोजन, विज्ञान और टेक्नोलोजी, करंट अफेर्स। 


यह दोनों पेपर मल्टीपल चोईस (MCQ) प्रकारके होंगे। दोनों ही पेपर 200-200 मार्क्स के होते है। कुल मिलके आपकी प्रिलिम्स कीपरीक्षा 400 मार्क्स की होती है। एक प्रश्न के 1 मार्क्स होते है। कुल मिलके 200 प्रश्न आपके प्रश्नपत्र मे आएंगे। दोनों पेपर अँग्रेजी और गुजराती दोनों भाषा मे आएंगे। आप किसी भी भाषा मे प्रश्न पढ़कर उसका उत्तर टिक कर सकते है।समय आपको 3 घंटे का दिया जाता है। पहले दो घंटे का समय मिलता था। 

GPSC ने जो समय बढ़ाया है वह इसलिए क्योंकि आप अब जो पेपर देखेंगे वह UPSC के समकक्ष का देखेंगे। GPSC ने अब अपने प्रश्नपत्र UPSC के पेपर जैसे कर दिये है। ऐसा इसलिए क्योकि गुजरात के छात्र GPSC की परीक्षा के साथ साथ UPSC की भी तैयारी कर सके। 

GPSC प्रिलिम्स की परीक्षा मे 400 मार्क्स मे से आप कितने अच्छे मार्क्स लाते है उसपर तय होता है की आप पास होंगे या फेल। GPSC Civil Services की परीक्षा मे प्रतिवर्ष Cut Of बदलता रहता है। GPSC मे जीतने लोगो की भर्ती करनी है उनके 15 गुना लोग GPSC Prelims मे पास किए जाते है। GPSC Prelims के बाद आती है GPSC Mains Exam.

 

GPSC Mains Exam Pattern :

 

➤ दोस्तो, GPSC Mains मे आपके 6 पेपर आएंगे। जो सारे के सारे पेपर वर्णात्मक (Written Examination) होंगे। 


1) गुजराती भाषा : इस पेपर मे गुजराती भाषा और व्याकरण के प्रश्न होंगे.

2) अँग्रेजी भाषा : इस पेपर मे अँग्रेजी भाषा और व्याकरण के प्रश्न होंगे.

3) निबंध लेखन : इस पेपर मे आपको तीन निबंध लिखने है वो भुई 900 शब्दो मे. 

4) General Study-1 : इतिहास, भूगोल और सांस्कृतिक वारसा से संबंधित प्रश्न होंगे.

5) General Study-2 : भारत की शासनव्यवस्था,बंधारण, लोकप्रशासन, राज्यसरकार के कार्य से संबंधित प्रश्न होंगे.

6) General Study-3 : विज्ञान और टेक्नोलोजी, अर्थतन्त्र और आयोजन, करंट अफेर्स से संबंधित प्रश्न आएंगे। 


➤ दोस्तो, यह 6 पेपर आपके 150 मार्क्स के होंगे। कुल मिलके 900 मार्क्स की आपकी मेन्स की परीक्षा होती है। 


ज़्यादातर लोगो को GPSC Mains की परीक्षा के बारेमे यह जानकारी नहीं होगी। GPSC Mains का पेपर आप दो भाषा मे लिख सकते है। गुजराती और अँग्रेजी. भाषा के दो पेपर के सिवाय आप अपने उत्तर गुजराती और अँग्रेजी भाषा मे लिख सकते है। आपने पहला उत्तर गुजराती मे लिखा है तो आप दूसरा प्रश्न अँग्रेजी मे भी लिख सकते है। यह पद्धति सिर्फ GPSC मे ही उपलब्ध है। 

GPSC Mains की परीक्षा मे आप जितना अच्छा लिखोगे उतने ही अच्छे मार्क्स आपको मिलेंगे। आपका मेरिट 900 मार्क्स और इंटरव्यू दोनों पर निर्भर करता है। इसलिए आप मेन्स मे जीतने अच्छे मार्क्स प्राप्त करते है उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। मेन्स की परीक्षा के बाद आता है इंटरव्यू। इंटरव्यू मे तीन गुना लोग बुलाये जाते है।चलिए अब जानते है GPSC Interview के बारेमे। 

 

GPSC Interview Exam :


➤ GPSC Mains की परीक्षा पास करने के बाद आता है इंटरव्यू। इंटरव्यू परीक्षा आपकी 100 मार्क्स की होती है। 

दोस्तो इंटव्यू मे आपके ज्ञान की गुणवत्ता से ज्यादा आपकी पर्सनालिटी और आपके व्यक्तित्व की कसोटी की जाती है। आप इस पद के लिए लायक है की नहीं इसकी कसोटी इंटरव्यू मे की जाती है। ज्ञान तो वह आपका पहले ही देख चुके है जब आपने प्रिलिम्स और मेन्स पास की तब। इसलिए आपको इंटरव्यू मे आपने आप को तैयार करना है। 

➤ कुल मिलाके आपका 1000 मार्क्स मे से आपका मेरिट बनाता है और आप GPSC Civil Services के लिए चुने जाते है। 


सारांश:

 आशा है की ऊपर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो। GPSC हर वर्ष यह परीक्षा लेती है और लाखो लोग उसके लिए आवेदन करते है और उसकी तैयारी करते है। ऊपर दी गई जानकारी मे कोई भी प्रश्न आपको हो तो हमे कॉमेंट मे बता सकते है। आपको इस परीक्षा की तैयारी कैसे करनी है वह हम आपको आगे बताएँगे। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।