UPSC Exam Syllabus In Hindi : कैसे है दोस्तो, आज हम UPSC Prelims & Mains Exam Pattern के बारेमे जानकारी देने वाले है। कई लोग UPSC की आसान तरीके से समज मे आए ऐसी exam pattern खोज रहे है तो यह आर्टिकल उन लोगो के लिए है। आज हम इस आर्टिकल मे UPSC Prelims & Mains Exam Pattern समजाने वाले है। तो चलिए अब हम UPSC Exam Pattern के बारेमे जानते है। 

दोस्तो UPSC की परीक्षा देश की सबसे बड़ी परीक्षा और सबसे कठिन परीक्षाओमे गिनी जाती है। UPSC का Full Form Union Public Service Commission जिसे हिन्दी मे लोक सेवा आयोग कहा जाता है। UPSC की Civil Services परीक्षा के बारेमे आज हम बातकरेंगे। UPS Civil Services की परीक्षा पास कर आप IAS (Indian Administrative Services), IPS (Indian Police Service), IRS (Indian Revenue Service), IFS (Indian Foreign Service) जैसे पदो पर नोकरी पा सकते हो। चलिए अब जानते है exam pattern के बारेमे। 

UPSC IAS, IPS, IRS, IFS Exam Pattern

UPSC IAS, IPS, IRS, IFS Exam Pattern :


UPSC की परीक्षा तीन चरणो मे ली जाती है। 

 

1) प्रिलिम्स परीक्षा

2) मेन्स परीक्षा

3)  इंटरव्यू


दोस्तो UPSC की परीक्षा इन तीन चरणो मे ली जाती है। अब आगे हम एक एक करके तीनों चरणो के बारेमे विस्तार से माहिती देंगे। 

 

1) प्रिलिम्स परीक्षा (Preliminary Examination) :

प्रिलिम्स परीक्षा मे दो पेपर होते है। दोनों पेपर MCQ Type के होंगे।

General Study (GS) : इसमे इतिहास, करंट अफेर्स, एकोनोमिक्स, भूगोल, इंडियन पोलिटी, भारत का संविधान, पंचायती राज , भारतीय राज्यव्यवस्था जैसे विषयो मे से प्रश्न पूछे जाते है।

Apptitude Test (CSET) : इसमे सामान्य मानसिक योग्यता, तार्किक तर्क जैसे विषयो मे से प्रश्न पूछे जाते है। 

प्रिलिम्स परीक्षा के दोनों पेपर 200 मार्क्स के होते है और उसमे 2 घंटो का समय आपको दिया जाता है। प्रिलिम्स परीक्षा मे पहले पेपर मे 100 प्रश्न आते है और दूसरे पेपर मे 80 प्रश्न आएंगे। मतलब की पहले पेपर मे एक प्रश्न 2 मार्क्स का होगा और दूसरे पेपर मे 2.5 मार्क्स का एक प्रश्न होगा। दोनों ही पेपर हिन्दी और अँग्रेजी दो भाषा मे आएंगे।

आपका प्रिलिम्स परीक्षा का दूसरा पेपर CSET के मार्क्स आगे मेन्स मे जाने के लिए गिने नहीं जाते। आपका CSET का पेपर सिर्फ क्वालिफ़ाइंग पेपर है उसमे आपको सिर्फ पास ही होना है। आपको पास होने के लिए 33% मार्क्स लाने होंगे। यानि की 200 मार्क्स के पेपर मे से आपको पास होने के लिए 67 मार्क्स लाने है। 

आपका जो पहला पेपर हैGeneral Study का उसमे आपको अच्छे मार्क्स लाने है। आगर आपके दूसरे पेपर (CSET) मे 150 मार्क्स आते है और आपके पहले पेपर मे 80 मार्क्स आते है और दूसरे किसी व्यक्ति को दूसरे पेपर (CSET) मे 70 मार्क्स आते है और पहले पेपर मे 120 मार्क्स आते है तो 70 और 120 मार्क्स वाले व्यक्ति को आगे मेन्स परीक्षा के लिए भेजा जाएगा। यह इसलिए क्योकि दूसरा पेपर आपको सिर्फ पास करना है। उसके मार्क्स आगे मेन्स मे जाने के लिए गिने नहीं जाते। 


2) मेन्स परीक्षा (Mains Examination) :

मुख्य परीक्षा मे आपके 9 पेपर आएंगे। आपके 9 पेपर लिखने होंगे (Discriptive Type). 

मेन्स परीक्षा के पहले दो पेपर क्वालिफ़ाइंग पेपर होते है। उसके मार्क्स आगे परीक्षा मे नहीं गिने जाते। मात्र आपको उसमे पास ही हाना है। 

1) पहला पेपर अँग्रेजी का हैं 

2) दूसरा पेपर संविधान की 8 वी अनुसूची मे दी गई भाषाओमे से आप जो भी चुनेंगे उसका होगा। 

दोनों ही पेपर 300-300 मार्क्स के होंगे और उसमे आपको 25% मार्क्स लाने होंगे। मतलब की आप 75 मार्क्स लाते हो तो इन दोनों पेपर मे आप पास हो जाओगे। बाकी रहे 7 पेपर उसमे आप यह दोनों पेपर पास करोगे तो ही उसकी कीमत रहेगी। आप मेन्स पहले पेपर अँग्रेजी मे पास नहीं होते और बाकी सब पेपर अच्छे से देते है तो आपके पेपर चेक ही नहीं होंगे। क्योकि आप पहले क्वालिफ़ाइंग पेपर मे पास ही नहीं हुए है इसलिए पहले दो पेपर मे 25% मार्क्स लाना बहुत ही जरूरी है। 

3) निबंध लेखन (वर्तमान परिस्थिति और वर्तमान प्रवाहों के आधार पर यह पेपर आएगा.)

4) General Study 1 : इस पेपर मे इतिहास, भूगोल, संस्कृति जैसे विषय के प्रश्न आएंगे।

5) General Study 2 : दूसरे पेपर मे संविधान, राज्यव्यवस्था, विदेश के साथ संबंध जैसे विषयो से प्रश्न आएंगे।

6) General Study 3 : तीसरे पेपर अर्थशास्त्र, विज्ञान, पर्यावरण जैसे विषयो से प्रश्न आएंगे।

7) General Study 4 : इस पेपर मे नैतिक मूल्यो जैसे विषय मे से प्रश्न आएंगे। 

8) और 9) वा पेपर आपने चुनना है। UPSC जो भी 26 विषयो की सूची देती है उसमे से आपको एक विषय चुनना होगा और आपको उस विषय के दो पेपर आएंगे। अप इसमे से कोई भी विषय पसंद हो वह चुन सकते है। कोई कॉमर्स का स्टूडेंट हो वह इतिहास विषय भी चुन सकता है और कोई आर्ट्स का स्टूडेंट हो वह मेडिकल सायन्स का विषय भी चुन सकता है। ज़्यादातर स्टूडेंट्स अपने कॉलेज के ही विषय को चुनते है। 

निबंध लेखन, General Study के 4 पेपर और जो दो पेपर होंगे उसमे आपको क्वालिफ़ाइंग मार्क्स 10% यानि की 25 मार्क्स लाने ही है। सभी पेपर 250 मार्क्स के होंगे। कुल मिलके 1750 मार्क्स होते है और यह 1750 मार्क्स आपके मेरिट के लिए बहुत ही उपयोगी है।

3) इंटरव्यू परीक्षा (Interview Examination) :

इंटरव्यू परीक्षा आपको दिल्ली जाके देनी होती है। इंटरव्यू परीक्षा 275 मार्क्स की होती है। मेन्स परीक्षा के 1750 मार्क्स और इंटरव्यू परीक्षा के 275 मार्क्स मिलाके 2025 मार्क्स होते है। 2025 मार्क्स मे से आपका मेरिट बनाता है और आपका रिज़ल्ट आता है। 

और जानकारी UPSC की परीक्षा के बारेमे : 

दोस्तो, कई लोगो को ऐसा होता है की हम हिन्दी और अँग्रेजी मे कैसे परीक्षा दे सकेंगे। गुजरात के लोगो और अन्य राज्य के लोगो को बता दु की आपको सिर्फ प्रिलिम्स परीक्षा ही हिन्दी और अँग्रेजी मे देनी है वो भी MCQ टाइप की। आप मेन्स की परीक्षा जो हमारे गुजराती लोग है वह गुजराती भाषा मे भी दे सकते है और दूसरे लोग भी अपनी अपनी भाषा को चुन सकते है। इंटरव्यू भी आप गुजराती भाषा मे दे सकते है। UPSC ने जो भाषा का लिस्ट दिया है उसमे से आप कोई भी भाषा पसंद कर मेन्स और इंटरव्यू परीक्षा दे सकते है।

सारांश :

आशा रखते है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो और आपको यह आर्टिकल बहुत ही कम आए। दोस्तो ऊपर जो जनकारी दी गई है उसमे आपको कोई भी प्रश्न हो तो हमे कमेन्ट कर पूछ सकते है। हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।