How to crack GPSC exam : कैसे है दोस्तो, आज हम आपको GPSC Civil Services Exam Kaise Crack Kare उसकेबारेमे जानकारी देने जा रहे है। दोस्तो GPSC Class 1-2 की परीक्षा गुजरात मे डेप्युटी कलेक्टर, DYSP, मामलतदार जैसी परीक्षाओ के लिए ली जाती है। GPSC की परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले आपको उस परीक्षा के बारेमे पता होना चाहिए। तो चलिए अब शुरू करते है। 

GPSC Ni Pariksha Kevi Rite Pass Karvi


How To Crack GPSC Exam :


दोस्तो GPSC Civil Services की परीक्षा तीन चरणों मे ली जाती है। 

1) प्रिलिम्स परीक्षा

2) मेन्स परीक्षा

3) इंटरव्यू 


अगर आपको GPSC की परीक्षा पास करनी है तो यह तीन चरणो को पार करना होगा। इन तीनों चरणो को पार कर आप GPSC Civil Services की परीक्षा पास कर सकते है। अब हम जानते है की इन तीनों चरणो की तैयारी कैसे करनी है। 


How To Prepare For GPSC Exam :

 

1) GPSC की परीक्षा का सिलेबस देखे :

अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करते है तो सबसे पहले आपको उस परीक्षा का सिलेबस देखना चाहिए। इससे आपको उस परीक्षा का सम्पूर्ण ज्ञान आ जाता है की यह परीक्षा कैसे ली जाती है, उसमे कौन कौन से पेपर आते है, कितना समय हमे इस परीक्षा मे मिलेगा, हमारा पेपर कितने मार्क्स का आएगा यह सभी बाते आपको किसी भी परीक्षा का सिलेबस देखकर पता चल जाएगा। इसलिए सबसे पहले आपको GPSC Civil Services की परीक्षा का सिलेबस देखना चाहिए।   

2) अच्छा सा बुक लिस्ट तैयार करे : 

किसी भी स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी के लिए हमे उसके लिए बुक्स भी खरीदनी होगी। तो आपको उसके लिए पहले एक मस्त बुक लिस्ट तैयार करना होगा। यह बुकलिस्ट आप आगे पास हुए विधारथीओ के वीडियो देखकर भी बना सकते है या फिर आप खुद ही बना सकते है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको NCERT-GCERT की बुक्स ज्यादा काम आएंगी। आप यूनिवर्सिटी ग्रंथ निर्माण बोर्ड की बुक्स भी ले सकते है। यह सब बुक्स आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

3) GPSC की परीक्षा की तैयारी के लिए टाइमटेबल बनाए : 

हम किसी भी परीक्षा मे सफल होना चाहते है और उसके लिए हमे पता नहीं है की हम किस समय परीक्षा की तैयारी कर सकते है तो आपको उसका टाइमटेबल बनाना चाहिए। अगर आप टाइमटेबल बनाते है तो आपको परीक्षा की तैयारी करने मे बहुत आसानी रहती है। आपको टाइमटेबल ऐसा बनाना है की आप उस टाइम उस विषय को पढ़ सके। आपको आपके समय के हिसाब से टाइम टेबल बनाना है। कठिन विषयो पार ज्यादा समय और आसान विषय पार कम समय आप दे सके ऐसा टाइमटेबल बनाकर आपको पढना है। 

4) न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत डाले : 

 अगर आपको न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत है तो वह आपके लिए बहुत अच्छा होगा पर आपको न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत नहीं है तो आपको वह आदत डालनी होगी। क्योकि Civil Services जैसी परीक्षाओ मे यह बहुत ही महात्वपूर्ण साबित होता है। स्पर्धात्मक परीक्षाओमे और खास कर Civil Services जैसी परीक्षाओ मे जो Current Affairs पूछे जाते है उसके लिए रोजाना न्यूज़पेपर पढना चाहिए। न्यूज़पेपर मे जो रोजाना महत्वपूर्ण घटनाए आती है उसको आप नोट करे और रोजाना करंट अफेर्स की नोट्स तैयार करे। 

5) मोकटेस्ट देते रहिए :

मोकटेस्ट देते रहना चाहिए। अगर आप मोकटेस्ट नहीं देते हो तो आपको मोकटेस्ट देना शुरू कर देना चाहिए। क्योकि मोकटेस्ट देने से ही आपको पता चलेगा की आपकी परीक्षा की तैयारी कितनी हुई है। आप मोकटेस्ट देंगे तो उसके जो रिज़ल्ट आएंगे उससे ही पता चल जाएगा की आपको अभी कितनी तैयारी करनी बाकी है। इसलिए मोकटेस्ट देते ही रहना चाहिए। 

6) रिविज़न करना मत भूले :

किसी भी परीक्षा या फिर कोई भी विषय के बारेमे हम पढ़ रहे है तो उसका रिविज़न करना बहुत ही आवश्यक है।  रिविज़न करने से ही हम किसी भी परीक्षा की अच्छी तरह से तैयारी कर सकते है। ऐसा तो है नहीं की हम एक ही बार पढे और हमे सारा का सारा याद रह जाए। अगर आप रिविज़न करते है तो आपने जो पॉइंट्स याद नहीं रहे होंगे वह दूसरी बार रिपिट करके याद रह जाएंगे। इसलिए हमे रिविज़न करते रहना चाहिए। 

7) अच्छी लिखने की क्षमता बनाए : 

 Civil Services की परीक्षा मे मेन्स की जो परीक्षा होती है आपको उसमे 900 शब्दो मे निबंध लिखने होते है और वह भी 3 घंटो के समय मे। इसलिए आपको पहले से ही अपनी लिखने की क्षमता को बढ़नी चाहिए और आपके अक्षरो को भी सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आप जब पेपर लिखने बैठोगे तब आपने प्रेक्टिस की होगी तो आपको परेशानी नहीं होगी। 

8) अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखे :

अगर आप स्वस्थ नहीं रहोगे तो आपको पढ़ने मे भी मुशकेली आएगी। इसलिए आपको परीक्षा की तैयारी करते वक्त अपनी स्वस्थ का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। आप अच्छी नींद भी ले और ज्यादा टेन्शन भी न ले। अगर आपको स्वस्थ संबंधी कोइभी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए और उनसे सहायता ले। 

सारांश :

दोस्तो ऊपर दी गई जानकारी मेरे पढ़ने और मेरे कुछ अनुभव के आधार पर दी है। आप अपने आप अपनी रणनीति बनाकर इस परीक्षा की तैयारी कर सकते है। यह आर्टिकल आपको कुछ हेल्प करने के लिए और मोटिवेट करने के लिए लिखा है। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।